मुख्यमंत्री डॉ यादव पहुंचे जापान सीएम डॉ यादव ने की भारतीय राजदूत जॉर्ज से मुलाकात, एमपी-जापान के रिश्तों की मजबूती पर हुई बात*

 


सीएम डॉ मोहन यादव 28 से 31 जनवरी तक जापान यात्रा पर हैं।जीआईएस के लिए उद्योगपतियों-निवेशकों को देंगे आमंत्रण।मुख्यमंत्री डॉ यादव बताएंगे क्यों करें मध्य प्रदेश में निवेश।

टोक्यो/भोपाल

28 जनवरी 2025/

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात इम्पीरियल होटल में हुई। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने भारत-जापान के बीच मजबूत और ऐतिहासिक रिश्तों पर चर्चा की। सीएम यादव और जॉर्ज ने इस बात पर भी फोकस किया कि आगे इन रिश्तों को कैसे और प्रगाढ़ किया जाए, ताकि मध्य प्रदेश और जापान के बीच व्यापार-अर्थव्यवस्था का गठबंधन और मजबूत हो। गौरतलब है कि सीएम यादव जापान के चार दिवसीय दौरे पर हैं। उनका दौरा 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान वे जापान के उद्योगपतियों-निवेशकों को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS) में आने का निमंत्रण देंगे। वे सभी के साथ वन-टू-वन चर्चा करके निवेश के कई अवसरों की जानकारी देंगे। यह जीआईएस राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी को होगी। इस समिट में विश्व के कई देशों से निवेशक शामिल होंगे।

इस मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, मध्य प्रदेश-जापान की मित्रता में एक नया अध्याय। इन्वेस्ट मध्य प्रदेश के तहत ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की तैयारियों के बीच जापान यात्रा के पहले दिन की शुरुआत भारतीय राजदूत श्री सिबी जॉर्ज से सौजन्य मुलाकात के साथ हुई। इसमें जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों पर चर्चा की गई। जापान और मध्य प्रदेश के बीच औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के अवसरों और संभावित आर्थिक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए चर्चा हुई।


वैभव आनंद की खबर

Post a Comment

0 Comments