प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में 15 लोगों की मौत

   तहलका खबर वैभव आनंद सेठ


प्रयागराज महाकुंभ में रात 1 बजे अचानक भगदड़ मच गई। सू्त्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भगदड़ 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल हो गए है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। भगदड़ के चलते सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान (शाही स्नान) रद्द कर दिया है। मौके पर राहत बचाव कार्य चल रहा है। भगदड़ में घायल श्रद्धालुओं को सेक्टर 2 हॉस्पिटल लाया जा रहा है। काफी संख्या में श्रद्धालु घायल हुए हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने स्थिति को काबू में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

वही इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात किया और मामले की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने स्थिति पर तत्काल प्रतिक्रिया देने का आह्वान किया और अधिकारियों से राहत उपायों को लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्थिति को जल्दी नियंत्रित किया जाना चाहिए और सभी प्रभावितों को तत्काल मदद दी जाए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की। योगी ने उन्हें घटना की डिटेल्स दी और राहत बचाव और इलाज के बारे में सरकार के प्रयासों की जानकारी भी दी



Post a Comment

0 Comments